किन्नर के हंगामे का वीडियो को वायरल करने वाले दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आईटी एक्ट के तहत मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है।
दक्षिण जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के बाद ये तथ्य आएंगे उसी हिसाब से आगे कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि एक शराब के नशे में किन्नर सोमवार की रात महिपालपुर इलाके में ऑटो चालक झगड़ा कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस किन्नर को वसंतकुंज (साउथ) थाने ले आई थी। थाने में ड्यूटी ऑफिसर के कमरे में किन्नर ने हंगामा करना शुरू कर दिया था।
किन्नर ड्यूटी ऑफिसर के सामने अपने कपड़े उतार दिए थे। वसंतकुंज (नार्थ) थाने में तैनात एसआई मनोज ने किन्नर के हंगामे का वीडियो बना लिया था जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह की संज्ञान में ये मामला आया तो एसआई मनोज को बुधवार सुबह निलंबित कर दिया गया।