नोएडा सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में आज दिल्ली पुलिस के एक सिपाही की पत्नी के साथ रेप की कथित वारदात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही की पत्नी ने परम डेयरी के मालिक राजीव कुमार पर मारपीट के बाद रेप करने का आरोप लगाया है।
खबर लिखे जाने तक सेक्टर 39 पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरु कर दी है।