दिल्ली पुलिस ने आज बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए राजधानी के 4 मोस्ट वांटेड हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में रोहित और अनिल पर 50-50 हजार का इनाम है। राजेश और रवि भी हत्या के आरोपी हैं।
दिल्ली पुलिस ने लंबे वक्त से तलाश कर रही थी। पुलिस ने इनके पास से 6 पिस्टल और 20 फोन बरामद किए हैं।
दिल्ली पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है और इनसे पूछताछ करेगी। पुलिस का मानना है कि इन बदमाशों से कई आपराधिक मामलों में खुलासे हो सकते हैं।