इस पर लड़की ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे धक्का दे दिया। इसके बाद तो पीड़िता ने पीसीआर को कॉल करने के साथ ही चप्पल निकालकर आरोपी की पिटाई कर दी। इतना सब कुछ हो गया लेकिन बस का कोई भी शख्स लड़की के लिए आकर खड़ा नहीं हुआ।
पीड़िता ने बताया कि पूरी बस में केवल एक यात्री उसकी मदद के लिए आया था लेकिन उसने भी बाद में गवाह बनने से इंकार कर दिया। बस के अंधेरिया मोड़ पहुंचते-पहुंचते पीसीआर भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मुकेश रंजन कुमार के रूप में हुई है। वह एक टेंट ऑपरेटर का काम करता है और छेड़छाड़ की धारा लगाकर उसे गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि ऐसा ही एक हादसा इस साल फरवरी में भी हुआ था, जिसमें एक अधेड़ शख्स ने चलती बस में युवती के साथ अश्लीलता की थी लेकिन पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए उसका वीडियो बना लिया था।