फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से ‘किडनैप’ कर बच्ची को गाजियाबाद में छोड़ा

Thu, 12 Mar 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सीमापुरी थानाक्षेत्र में रहने वाली 4 वर्षीय बच्ची को किडनैप कर बदमाश नंदग्राम में छोड़ गए। बच्ची के पिता ने सीमापुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


लावारिस अवस्था में मिली बच्ची के परिजनों की तलाश में सिहानी गेट पुलिस जुट गई। कंट्रोल रूम से वायरलेस पर बच्ची के गायब होने की सूचना प्रसारित होने पर परिजनों व बच्ची का मिलाप हो पाया।

माना जा रहा है कि आरोपी जानकार है। वह बच्ची की स्कूल बेल्ट, टाई और बैग को ले गया, ताकि पहचान न हो सके।

सिहानी गेट एसएचओ अशोक सिसौदिया का कहना है कि बच्ची का नाम भूमि है। वह सीमापुरी की रहने वाली है। बच्ची ने बताया कि वह मंगलवार को स्कूल के बाहर खड़ी थी।
विज्ञापन


रिक्शा छूट गया था तभी स्कूल के बाहर एक जानकार आया और घर छोड़ने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया। पुलिस को शक है कि वह शख्स ही बच्ची को नंदग्राम छोड़ गया।

नंदग्राम में मंगलवार शाम बच्ची एक स्कूल के पास खड़ी रो रही थी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। बच्ची स्कूल ड्रेस में थी, पुलिस ने आसपास के स्कूलों में पूछताछ की।

शर्ट के कॉलर पर छपे टेलर के स्टीकर से पता लगाने की कोशिश भी की गई, बुधवार को अचानक वायरलेस पर बच्ची के गुम होने की सूचना प्रसारित हुई।

कद, काठी, रंग व स्कूली ड्रेस को देखकर बच्ची के परिजनों की तलाश खत्म हुई। सिहानीगेट पुलिस ने सीमापुरी दिल्ली की पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद देर शाम को बच्ची के परिजन सिहानीगेट पहुंचे और बच्ची को अपने साथ ले गए।

बच्ची के बोल
मासूम बच्ची ने बताया कि उसकी मां का नाम कविता, बहन का नाम कशिश व भाई का नाम शौर्य है। पिता का नाम बच्ची साफ नहीं बता पा रही थी। स्कूल व घर का एड्रेस उसे पता नहीं था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें