फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालकनी से घुसे चोर ने पहले युवती से किया दुष्कर्म फिर जान से मारने की कोशिश, गिरफ्तार

Sat, 23 May 2020 02:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

दिल्ली के दरियागंज में 27 वर्षीय एक लॉ ग्रैजुएट का एक चोर ने न सिर्फ शारीरिक शोषण किया बल्कि गला दबाकर उसकी हत्या का भी प्रयास किया। पुलिस ने कहा है कि उसने आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर दुष्कर्म व हत्या के प्रयास के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार की है जब महिला अपने घर पर अकेली थी। महिला के अनुसार आरोपी उसके घर में बाल्कनी से घुसा था और इससे पहले कि वो कुछ समझ पाती उससे जबरदस्ती करने लगा। उसने युवती को धमकी दी कि पड़ोसियों को बताने की कोशिश की तो उसे मार डालेगा।

यह है पूरा मामला
निजामुद्दीन थाना पुलिस ने जंगपुरा में युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई है। वह न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के तैमूर नगर का निवासी है। आरोपी के खिलाफ चोरी के पहले से आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को शुक्रवार को जंगपुरा से ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी तीन दिन पहले जंगपुरा में रहने वाली एक युवती के घर में चोरी करने की नीयत से घुसा था। आरोपी ने युवती को घर में अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें