dead body found in cab
- फोटो : राजन राय
इस कैब में उसने सूरजपुर में परिवार के साथ रह रहे अजय शर्मा (28) को ड्राइवर रखा था। दो दिन पहले शाम के वक्त अजय, लोकेंद्र को उसके घर से ले गया था।
इसके बाद न तो लोकेंद्र वापस लौटा और न ही अजय का कुछ पता चला। उसी रात लोकेंद्र के भाई जितेंद्र ने सूरजपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। जितेंद्र भी सूरजपुर में रहता है।
थाना सेक्टर-39 पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि सेक्टर-108 लोटस अपार्टमेंट के गेट नंबर दो के पास एक कैब टैक्सी खड़ी है। पिछली वाली सीट के नीचे सड़ा-गला शव पड़ा है।
थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक के सिर और चेहरे पर चोट के गहरे निशान थे। घटनास्थल को देखकर साफ था कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को कार में वहां लाया गया था।
लिहाजा मामले में पूरे जिले की पुलिस को सूचित किया गया। सूरजपुर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर लोकेंद्र की पहचान कर ली।
dead body found in cab
- फोटो : राजन राय
थाना सूरजपुर प्रभारी निरीक्षक पंकज राय के अनुसार, प्राथमिक जांच-पड़ताल में लोकेंद्र के अजय की पत्नी से अवैध संबंध की जानकारी मिली है। इसे लेकर दोनों के बीच तीन-चार दिन पहले लड़ाई भी हुई थी।
जितेंद्र ने भी इसकी जानकारी दी है। लोकेंद्र व अजय अक्सर साथ में शराब पीते थे। आशंका है कि अवैध संबंध के शक में ही दो दिन पहले भी अजय शराब पीने के बहाने लोकेंद्र को घर से ले गया था।
इसके बाद शराब पिलाकर उसने किसी भारी चीज से लोकेंद्र के सिर पर वारकर हत्या कर दी। वारदात के पास से अजय परिवार को लेकर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
dead body found in cab
- फोटो : अमर उजाला
जिस कार में लोकेंद्र का शव मिला है, उसके चारों टायर पंचर हैं। कार को देखकर लग रहा है कि वह कुछ दिन से वहां खड़ी थी। हो सकता है कि हत्या के बाद ही अजय ने मौका पाकर सेक्टर-108 में कार खड़ी कर दी हो।
हालांकि आसपास के लोगों ने इसकी पुष्टि नहीं की। सफाई कर्मियों ने बृहस्पतिवार सुबह ही लावारिस कार में शव पड़ा देखा और बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी थी।
कार कब से खड़ी है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कार के चारों टायर कैसे पंचर हो गए, ये अभी स्पष्ट नहीं है।
मोबाइल और पर्स गायब
लोकेंद्र का मोबाइल और पर्स बरामद नहीं हुआ है। आशंका है कि आरोपी ने लूट के लिए हत्या दिखाने का प्रयास करने के लिए मोबाइल और पर्स निकाल लिया हो। लोकेंद्र के लापता होने वाले दिन ही उसका मोबाइल बंद हो गया था।