फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : डेनिश महिला से गैंगरेप मामले में 5 दोषी करार

Mon, 06 Jun 2016 12:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Demo
विज्ञापन
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने डेनमार्क की महिला से 2014 में हुए गैंगरेप और लूट मामले में फैसला सुनाते हुए आज पांच लोगों को दोषी करार दिया है। इसके साथ ही अदालत ने इस मामले में 9 जून को सजा पर दलीलें सुनने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


बता दें‌ कि साल 2014 में डेनमार्क की एक महिला से सेंट्रल दिल्ली में गैंगरेप किया गया था, जिसमें 9 आरोपी थे। उन 9 में से 3 नाबालिग आरोपी थे। अतिरिक्त जज रमेश कुमार ने 26 मई को इस केस में दिल्ली पुलिस व बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फैसले की तारीख 6 जून रखी थी।

इस मामले में अर्जुन, राजू उर्फ छक्का, मोहम्मद राजा, महेंद्र उर्फ गंजा, राजू उर्फ बज्जी और श्याम लाल को डेनिश महिला से चाकू के दम पर गैंगरेप और लूट का दोषी पाया गया। यह वारदात जनवरी 2014 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास घटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल का पता बताने के बहाने क‌िया था गैंगरेप

गौरतलब है कि गैंगरेप वाले दिन पीड़िता ने दोषियों से पहाड़गंज स्थित अपने होटल का पता पूछा था। इसके बाद महिला को पता बताने के बहाने इन लोगों ने महिला को चाकू दिखाकर पहले तो लूटा फिर उसका गैंगरेप किया।

मामले की सुनवाई के दौरान तिहाड़ जेल में कैद श्याम लाल की फरवरी में मौत हो गई थी और उसके खिलाफ सुनवाई बंद कर दी गई थी। वहीं इसी केस में आरोपी तीन नाबालिगों पर भी जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में मुकदमा चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें