फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषित बदमाश ने खोला हत्या का राज, हाथ-पैर तोड़ने के बाद रास्ते से हटाने को कहा गया 

Thu, 19 May 2016 01:34 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनडीएमसी के असिस्टेंट लीगल एडवाइजर एमएम खान की हत्या का राज दक्षिण-पूर्व जिले के एक घोषित बदमाश ने खोला था। होटल मालिक रमेश कक्कड़ के पीएसओ व बाउंसर के ठेकेदार रामफूल ने इस्त्राइल व सलीम को सुपारी देने से पहले इस घोषित बदमाश से सहायक लीगल एडवाइजर की हत्या के लिए संपर्क साधा था। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार घोषित बदमाश ने एनडीएमसी के कर्मचारी की हत्या करने से इंकार कर दिया। इसके बाद जब लीगल एडवाइजर की हत्या हो गई तो इस घोषित बदमाश ने पुलिस को सूचित किया था। होटल मालिक रमेश कक्कड़ किसी भी सूरत में एनडीएमसी के एस्टेट ऑफिसर एमएम खान को रास्ते से हटाना चाहता था। उसने अपने पीएसओ को यहां तक बोल दिया था कि एमएम खान को रास्ते से हटा दो नहीं तो होटल में नौकरी नहीं करने दूंगा। 

पहले मुईन के हाथ-पैर तोड़ने और फिर बाद में उसे रास्ते से हटाने के लिए कह दिया गया। इसके बाद रामफूल ने बाउंसर रह चुके इस्त्राइल से संपर्क साधा। इस्त्राइल ने अपने ताऊ के लड़के सलीम को हत्या के लिए बोला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल मालिक के खिलाफ दर्ज हैं ठगी के कई मामले

मुईन का हुआ पोस्टमार्टम - फोटो : अमर उजाला
वहीं सलीम ने आमिर और आमिर ने अनवर व बिलाल को हत्या के लिए हायर किया था। आमिर भी हत्या की वारदात में शामिल होता, मगर वह जरूरी काम से अपने गांव चला गया था। पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ काफी अहम सबूत एकत्रित कर लिए हैं।

इन सभी की आपसी बातचीत की कॉल डिटेल मैच हो गई है। सुपारी देने के लिए रमेश ने अपने एटीएम से 50 हजार रुपये निकाले थे। पुलिस ने एटीएम की डिटेल की भी जांच कर ली है। इसके अलावा 50 हजार में से 49 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

केस को खोलने में ऑपरेशन सेल एसीपी राजेश सरोहा, इंस्पेक्टर नरेश, एसआई संदीप गोदारा, एसआई जनक सिंह व हवलदार श्यामवीर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रमेश कक्कड़ कई करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी का मालिक है। उसका नोएडा में भी होटल है। 

इसके अलावा दिल्ली, अमृतसर व रुड़की आदि जगहों पर करोड़ो रुपये की जमीन है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रमेश कक्कड़ के खिलाफ ठगी के कई मामले भी दर्ज हैं। एक मामले में सीबीआई भी उससे पूछताछ कर चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें