फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेल्टर होम से तंग आकर, भागकर अपने घर पहुंचा बच्चा

Tue, 24 Jan 2017 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
संरक्षण गृह - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-12 स्थित साईं कृपा शेल्टर होम से 15 जनवरी की दोपहर भागकर 12 वर्षीय बच्चा गाजियाबाद स्थित अपने घर पहुंच गया था। घटना के एक सप्ताह बाद जब पुलिस बच्चे द्वारा लिखाए गए पते वार्ड नंबर-दो, यासीन गली, डासना, गाजियाबाद पहुंची तो वह वहां मौजूद था।
विज्ञापन


श्रम विभाग और चाइल्ड लाइन ने 10 जनवरी को सोहेल (12) को शेल्टर होम में रखवाया था। इस दौरान सोहेल बार-बार कहता रहा कि वह गाजियाबाद में रहता है। उसे अपना घर पता है।

इसके बावजूद उसे घर पहुंचाने की जगह शेल्टर होम में रखा गया। इससे परेशान होकर सोहेल 15 जनवरी को वहां से भाग निकला। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने 17 जनवरी को शेल्टर होम की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतीकात्मक च‌ित्र - फोटो : Amar Ujala
रविवार को पुलिस टीम सोहेल द्वारा शेल्टर होम में लिखाए गए गाजियाबाद के पते पर पहुंची। पुलिस ने वहां पार्षद से भी संपर्क किया। पार्षद ने सोहेल नाम के सभी बच्चों के परिजन को बुला लिया।   इसी में शेल्टर होम से भागने वाले सोहेल के पिता इरशाद भी थे। उन्होंने बताया कि उनका बच्चा बदरपुर, दिल्ली में अपनी खाला के यहां रहता था। 10 जनवरी को वह वहां से भागा था। सेक्टर-37 चौराहे पर उसे चाइल्ड लाइन ने पकड़ लिया था। दिल्ली में भी बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें