फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशकों ने बिल्डर को 96 लाख देकर 2 करोड़ ठगे

Tue, 24 Jan 2017 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
धोखा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में निवेशकों द्वारा बिल्डर को 96 लाख रुपये देकर दो करोड़ रुपये ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


सेक्टर-41 स्थित निर्माण कार्य करने वाली मेगा सॉफ्ट इंफ्रास्ट्र्क्चर कंपनी के निदेशक महेश पवार ने पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-93 निवासी ओंकारनाथ, उनकी पत्नी सुमन सिंह, पुत्र देवेश, वाराणसी निवासी नीलम सिंह, बलिया की रहने वाली शालिनी राय और सेक्टर-46 में रहने वाले भूषण लाल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। महेश ने बताया कि वर्ष 2006 में भूषण लाल और ओंकारनाथ ने उनकी कंपनी में निवेश के लिए संपर्क किया। 

वर्ष 2006 से 2008 के बीच सभी छह लोगों ने उनकी कंपनी में 96 लाख रुपये की राशि निवेश की। कंपनी की तरफ से यह रकम बागपत के मारुति रिएल्टर्स प्रोजेक्ट में लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली चेक के एवज में आरोपी उनसे छह करोड़ रुपये मांग रहे हैं

Fraud
निवेशकों के अनुरोध पर कंपनी ने कुछ समय बाद उनकी पूंजी बागपत के प्रोजेक्ट से हटाकर नोएडा के मेगा सॉफ्ट इंफ्रा प्रोजेक्ट में लगा दी। निवेश की गारंटी के बदले बिल्डर कंपनी ने निवेशकों को खाली चेक दिए थे। इसी दौरान कंपनी निदेशक को जानकारी मिली की धोखाधड़ी के एक मामले में सीबीआई ने भूषण लाल को गिरफ्तार किया है।

इसके बाद कंपनी ने आरोपियों से अपने खाली चेक वापस मांगे। आरोपियों ने खाली चेक वापस नहीं किए। वहीं बिल्डर कंपनी निवेशकों को उनके 96 लाख रुपये कि बदले ब्याज सहित कुल 2.26 करोड़ रुपये दे चुकी थी। इसके बाद भी आरोपियों ने खाली चेक कैश कराने के लिए अपने खाते में लगा दिए। 

बैंक से जब कंपनी को इसका पता चला तो इनका भुगतान रुकवा दिया गया। कंपनी का आरोप है कि अब खाली चेक के एवज में आरोपी उनसे छह करोड़ रुपये मांग रहे हैं। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर शिकायतकर्ता ने कोर्ट की शरण ली थी। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें