शहर की एक युवती ने पूर्व सहकर्मी के खिलाफ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने, ब्लैकमेल करने और मजबूर कर शादी रचाने का आरोप लगातेे हुए महिला थाने मेें केस दर्ज कराया है।
पीड़िता ने युवक के दोस्त और भाई-भाभी पर भी षड़यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया है। महिला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती के मुताबिक, तीन साल पहले एक कंपनी में नौकरी के दौरान उसकी युवक से दोस्ती हो गई थी। नौकरी छोड़ने के बाद भी दोनों में बातचीत होती रही।
आरोप है कि 12 जुलाई 2015 को पार्टी के बहाने युवक ने महिला को अपने दोस्त के यहां बुलाया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। उसके अचेत होने पर युवक ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो फोटो भी बना डाली।