फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाइयों ने रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर की हत्या, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 09 Aug 2017 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सोहना खंड के गांव दमदमा में एक रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी फौजी के चचेरे भाई हैं। हत्या के पीछे जमीन को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। देसी कट्टे से गोली लगने के बाद फौजी की मौके पर ही मौत हो गई थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इसके बाद शव को सोहना के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। वहां पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।  परिजनों की शिकायत पर तीन लोगों के नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें एक मुंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, खंड के गांव दमदमा निवासी पूर्व फौजी वेदपाल (47) बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने घर के बाहर हुक्का पी रहा था। इसी दौरान उसके चाचा हुकुमचंद के तीन लड़के वहां आए और उसे पकड़ लिया। इस दौरान मुंदर ने उसके सिर में गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली लगने से वेदपाल नीचे गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर उसके परिजन घर से बाहर निकलकर आए तो वेदपाल लहूलुहान होकर जमीन पर पड़ा था। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की निशानदेही व मौका मुआयना शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी दमदमा निवासी विक्रम, सुंदर व मुंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। वहीं सोहना सदर थाना प्रभारी अरुण बिश्नोई का कहना है कि आरोपियों ने हत्या में अवैध हथियार का प्रयोग किया है। मामला जमीनी विवाद से संबंधित है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें