फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम से दंपति लाया अनाथ किशोरी, पति करता रहा उससे रेप

Sat, 11 Jun 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतर भविष्य का आश्वासन देकर असम से लाई गई एक किशोरी यहां यौन हिंसा का शिकार हो गई। पति ने दुष्कर्म किया, तो पत्नी ने पीड़िता को मजबूर किया कि यह बात वह किसी से न कहे।
विज्ञापन


कई बार हवस का शिकार बनाई जा चुकी पीड़िता ने मकान मालकिन को आपबीती सुनाई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।  मूल रूप से असम के कोकराझार जिले की रहने वाली किशोरी के मां-बाप गुजर चुके हैं।

वह अपनी दादी के साथ रहती थी। किशोरी के मुताबिक, करीब सात माह पहले उसके गांव की रहने वाली मीनू और उसका पति डोरीलाल दादी से मिलने आए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

कई बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाया

दोनों ने अच्छी परवरिश और शिक्षा देने की बात कहकर किशोरी को अपने साथ फरीदाबाद ले जाने के लिए राजी कर लिया था। दादी ने उसे दंपति के साथ भेज दिया था। दोनों ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला के यहां किराये का कमरा लेकर रह रहे थे।

पीड़िता के मुताबिक, एक दिन अकेला पाकर डोरीलाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने मीनू को आपबीती सुनाई तो उल्टा चुप रहने को कहा।

इसके बाद डोरी लाल ने कई बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। हर बार उसने मीनू को इसकी जानकारी दी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। चार दिन पहले डोरीलाल ने किशोरी के साथ फिर दुष्कर्म किया, तो उसने मकान मालकिन से इसकी शिकायत की। मकान मालकिन किशोरी को लेकर महिला थाने पहुंचीं। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें