फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल के साथ हुआ कुछ ऐसा अपने ही थाने में करनी पड़ी शिकायत

Mon, 25 Dec 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo
विज्ञापन
नाइट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल का थाने से अज्ञात व्यक्ति ने पर्स चोरी कर लिया। इसकी शिकायत उसने खुद अपने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कांस्टेबल वीरेंद्र की ड्यूटी सिविल लाइन थाने में है। 19 दिसंबर को गेट पर रात्रि में अपनी ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान उसने अपनी जैकेट उतारकर वाटर कूलर के पास टांग दी।

जैकेट में पर्स भी था। थाने में ही मजदूर भी काम कर रहे थे। सुबह करीब 8.15 बजे जब उसने जैकेट वहां से उतारी तो उसमें पर्स नहीं था। इस पर उसने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जिस जगह उसने जैकेट टांगी वह जगह सीसीटीवी कैमरे में कवर नहीं थी। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल कृष्ण ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें