फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक अभिजीत ने दिल्ली की महिला पत्रकार से की अभद्रता, शिकायत दर्ज

Mon, 04 Jul 2016 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अभिजीत
विज्ञापन
ट्वीटर पर चली जुबानी जंग में दिल्ली की एक महिला पत्रकार ने बॉलीवुड गायक अभिजीत के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने की शिकायत वसंत विहार थाने में दी है। कई अखबारों व टीवी चैनल में काम कर चुकी स्वाति चतुर्वेदी ने आरोप लगाया है कि अभिजीत ने ट्वीटर पर उनके अलावा अन्य लोगों को भी अपशब्द कहे हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, चेन्नई में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या के बाद अभिजीत ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर मामले को लव-जिहाद का बताया था। इस पर स्वाति समेत अन्य लोगों ने अभिजीत को सलाह दी थी कि वह सांप्रदायिक उन्माद न भड़काएं।

इसी बात पर अभिजीत की ट्वीटर पर बहस होने लगी और उन्होंने स्वाति समेत अन्य लोगों को अपशब्द लिखे। पत्रकार ने शिकायत में लिखा है कि वह इससे काफी आहत है। मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिल गई है। छानबीन के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें