फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराधियों के खिलाफ तुरंत करें शिकायत, 90 फीसदी मामले सुलझे

Wed, 24 Aug 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
सेंटर फॉर साइबर क्राइम एंड इनवेस्टिगेशन (सीसीसीआई) ने अपने तीन माह के कार्यकाल का डाटा जारी किया है। इसके अनुसार सीसीसीआई को मिली शिकायतों में से 90 फीसदी मामले सुलझा लिए गए हैं। 
विज्ञापन


डेबिट व क्रेडिट कार्ड से रुपये निकालने और फ्रॉड कर शॉपिंग किए जाने की शिकायत जिसने भी सीसीसीआई के www.cccinoida.org वेबसाइट पर की उसका ज्यादातर रुपया सीसीसीआई ने रिफंड करा दिया। 

साथ ही कई गैंग के भी खुलासे कर 50 से ज्यादा साइबर अपराधियों को जेल पहुंचाया गया। साइबर अपराधियों के चंगुल में फंसने वाले लोगों को अपनी शिकायत जल्द से जल्द साइबर सेल से करनी होती है, जिससे उनकी गई हुई रकम वापस मिल जाए और अपराधी भी पकड़े जाएं। सीसीसीआई को सबसे ज्यादा शिकायतें सोशल मीडिया से संबंधित और रुपये ट्रांसफर की मिलती हैं।
विज्ञापन


सीसीसीआई के प्रभारी विवेक रंजन राय का मानना है कि साइबर क्राइम को दुनिया के किसी कोने में बैठकर अंजाम दिया जाता है। ऐसे में साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

बावजूद इसके यदि पीड़ित सही वक्त पर सूचना दे देता है, तो वह काफी प्रभावी होता है। सीसीसीआई ने जो आंकड़े दिए हैं, उसके अनुसार तीन माह में कुल 362 शिकायतें मिली हैं। इसमें फेसबुक के जरिये 79, व्हॉट्स ऐप के जरिये 5, फोन कॉल के जरिये 2 लोगों को साइबर क्राइम का निशाना बनाया गया है। 

वहीं, नौकरी के नाम पर 46 लोगों से, तो डेबिट और क्रेडिट कार्ड क्लोनिंग कर 101 लोगों से ठगी की गई। इंश्योरेंस, लॉटरी के नाम पर 42 लोगों को साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाया।
विज्ञापन


साइबर अपराध के पीड़ित घटना के तुरंत बाद यहां करें शिकायत
- www.cccinoida.org पर
- 01202422271 पर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें