फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः टीचर ने डांटा तो 12वीं के छात्रों ने चाकुओं से गोदकर कर दी टीचर की हत्या

Tue, 27 Sep 2016 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
छात्रों ने की टीचर की हत्या - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
द‌िल्ली नांगलोई इलाके में दो छात्रों ने गुरू-शिष्य के रिश्ते को तार-तार करते हुए ऐसी वारदात की जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल क्लास टीचर ने स्कूल में उपस्थित न रहने पर एक छात्र का नाम काट दिया।
विज्ञापन

  बस इसी बात से नाराज छात्र ने एक अन्य छात्र के साथ मिलकर टीचर को चाकू मार दिए। पेट, कमर और जांघ में चाकू लगने के बाद पीड़ित शिक्षक मुकेश कुमार (50) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मौत हो गई।
  नांगलोई थाना पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों को ग‌िरफ्तार कर ल‌िया है। जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही छात्र नाबालिग हैं।
विज्ञापन

प‌िछले काफी समय से हो रही थी

टीचर मुकेश - फोटो : ani
पुलिस के मुताबिक वारदात नांगलोई स्थित जीबीएसएस किराड़ी मोड़ के विद्यालय में हुई। मुकेश कुमार इस स्कूल में पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) हिंदी हैं और दोनों आरोपी छात्रों के क्लास टीचर भी।

पिछले काफी समय दोनों ही छात्र क्लास से अनुपस्थित थे। मुकेश ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन इसके बाद भी दोनों क्लास में नहीं आए। उल्टा छात्रों ने मुकेश से बदसलूकी भी की।

स्कूल के प्रधानाचार्य से सुलह करने के बाद मुकेश ने एक छात्र को स्कूल से निकाल दिया। घटना के बाद से आरोपी छात्र नाराज हो गया। सोमवार को स्कूल में परीक्षा थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद जैसे ही मुकेश स्कूल से बाहर निकले आरोपियों ने मुकेश को घेर लिया।
विज्ञापन

कहासुनी के बाद कर द‌िया हमला

मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
कहासुनी के बाद आरोपियों ने मुकेश पर चाकू से हमला कर दिया। मुकेश ने भागकर जान बचाने का भी प्रयास किया लेकिन दोनों ने उन्हें चाकू के तीन वारकर मार दिया। बाद में दोनों वहां से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक दोनों छात्रों की पहचान कर ली गई है। परिजनों से पूछताछ कर छात्रों को ग‌िरफ्तार कर ल‌िया गया है। कुछ घंटों तक अस्पताल में संघर्ष करने के बाद शिक्षक मुकेश कुमार ने दम तोड़ दिया तो दिल्ली के शिक्षकों को गुस्सा फूट पड़ा और गुस्से का शिकार बन गए दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया। सिसोदिया पर शिक्षकों का गुस्सा इसलिए निकला क्योंकि अब तो सवाल स्कूल में उनकी सुरक्षा का खड़ा हो गया है। किसी को डांट देंगे तो हत्या हो जाएगी.शिक्षकों ने अपना यही डर सिसोदिया के सामने रखा। हत्या के आरोपी दोनों छात्र हिरासत में
हत्या के आरोपी दोनों छात्र हिरासत में ले लिए गए हैं लेकिन शिक्षक मुकेश की हत्या से दिल्ली के स्कूल शिक्षक आंदोलन पर उतारू हो गए हैं. आज स्कूल में लिखाई पढ़ाई नहीं होगी। शिक्षक हड़ताल पर हैं लेकिन सवाल ये है कि जिन बच्चों को वो पढ़ा लिखाकर बेहतर इंसान बनाने की कोशिश कर रहे हैं उन छात्रों से ही शिक्षक को डर लगे तो क्या होगा आगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें