डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर एक विमान के पायलट ने लेजर लाइट देखे जाने की शिकायत की है। रात में लेजर लाइट का इस्तेमाल करने से विमान की दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।
हालांकि पायलट विमान को सफलतापूर्वक उतारने में कामयाब रहा। पुलिस सरकारी आदेश की अवहेलना की शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, घटना 19 जुलाई की रात की है।
गो एयर का एक विमान मुंबई से दिल्ली आ रहा था। विमान एयरपोर्ट से दो नोटिकल मील की दूरी पर था। इसी दौरान पायलट को लेजर लाइट नजर आई। विमान को रनवे संख्या 27 पर उतरना था।
फर्जी टिकट पर एयरपोर्ट में घुसा चीनी नागरिक
दिल्ली एयरपोर्ट
- फोटो : ANI
पायलट ने विमान को सफलतापूर्वक उतारने के बाद कंट्रोल रूम और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
सीआईएसएफ ने फर्जी ई-टिकट के जरिये एयरपोर्ट में घुसे एक चीनी नागरिक को पकड़ा। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच कर उसे छोड़ दिया है। जांच में पता चला कि चीनी नागरिक अपने परिजनों को टर्मिनल पर छोड़ने आया था। उसकी पहचान एफ जहू के रूप में हुई।