फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में शौच को गई बच्ची को बनाया हवस का शिकार

Thu, 22 Dec 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
थाना पुन्हाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस की लापरवाही के चलते पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया है। बाद में उच्चाधिकारियों के पास मामला पहुंचने पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पुन्हाना थाना के एक गांव में गत् 8 दिसंबर की शाम को करीब साढ़े पांच बजे एक नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ शौच के लिए खेतों में गई थी। इस दौरान लड़की अपनी मां से थोड़ी दूरी पर जाकर बैठ गई। जब काफी देर तक लड़की नहीं आई, तो उसकी मां ने इधर-उधर देखा। जहां उसे खेत की मेढ़ के साथ वह बेहोश हालत में पड़ी मिली। उसने गांव के ही युवक खेत में से निकलते हुए देख लिया। युवती के होश आने पर उसने अपने परिजनों को घटना के बारे में आपबीती बताई।

उसने बताया कि किस तरह युवक दबोच कर उसे एक तरफ खेल में ले गया और वहां ले जाकर बलात्कार किया। जिससे वह बेहोश हो गई। इस मामले की शिकायत लेकर लड़की के परिजन पुन्हाना थाना में बने महिला हेल्प डेस्क पर एसआई रजमा के पास पहुंचे।
विज्ञापन


वहां मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत दी। लेकिन रजमा ने पीड़ितों को कई दिनों तक घुमाया और मुकदमा भी दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़ित एएसआई विनीता के पास पहुंचे और मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। इस पर विनीता ने महिला थाना प्रभारी से बात की और एक आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। मामले की जांच अधिकारी एएसआई विनीता ने का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें