फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़फूंक के नाम पर ठगे 3.10 लाख रुपये

Thu, 02 Jun 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झाड़फूंक कर बीमारी दूर करने के नाम पर एक ढोंगी बाबा और उसके चेले ने दो लोगों को 3.10 लाख रुपये की चपत लगा दी। चार महीने बाद पीड़ित लोगों को ठगी को अहसास हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंधावली गांव निवासी भीकम सिंह ने तिगांव थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डाक विभाग में कार्य करता है। पिछले कुछ समय से परिवार बीमारियों की चपेट में चल रहा है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं रही है।

इन समस्याओं से परेशान होकर अकसर अपने दोस्तों से चर्चा करता था। गुरूग्राम निवासी एक मित्र ने भीकम की मुलाकात एक झाड़फूंक करने वाले एक बाबा से कराई थी। इसके बाद ढोंगी बाबा और उसका शिष्य विपिन फरवरी में उसके घर पर आए और दो दिन तक रुके।
विज्ञापन


ढोंगी बाबा ने पूजा-पाठ में 1.55 लाख रुपये का खर्च बताते हुए रकम खाते में डालने की बात कही। भीकम ने बहकावे में आकर रकम ढोंगी बाबा के बताए खाते में जमा करा दी।

इसके बाद ढोंगी बाबा और उसका शिष्य भीकम को यूपी के कोसी स्थित एक धार्मिक स्थल पर ले गए और पूजा-सामग्री लेकर वापस आने की बात कहकर चले गए। भीकम लगातार फोन पर संपर्क साधता रहा और आरोपियों की तरफ से आश्वासन मिलता रहा।

चार महीने बीतने पर ठगी का अहसास हुआ तो भीकम ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। ढोंगी बाबा के चंगुल में फंसने वाले मलेरना रोड निवासी सुभाष चंद ने भी शहर थाने में मामला दर्ज कराया है।

सुभाष के मुताबिक यही बाबा और उसका चेला विपिन उनके घर एक जनवरी से 18 फरवरी तक रहा। पूजा करने के बहाने बाबा ने उनसे भी 1.55 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित व्यक्ति ने बाबा के अकांउट में पैसे डलवा दिए।

लेकिन अभी तक न तो पूजा की और न ही पैसे लौटाए। दोनों मामलों की जांच कर रहे हैं एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें