फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RWA के अध्यक्ष पर मारपीट का मुकदमा दर्ज

Tue, 25 Feb 2014 01:10 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के एक टेंट हाउस मालिक से मारपीट करने के आरोप में सेक्टर-50 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के खिलाफ थाना सेक्टर-49 पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं आरजब्ल्यूए अध्यक्ष ने आरोपों का बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन


दरअसल, दयालपुर दिल्ली निवासी योगेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर-50 के एक कार्यक्रम में उसका टेंट लगा था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह अपना सामान रख रहा था। जहां चौकीदार ने एक प्लेट चोरी कर ली।

उससे पूछताछ करते समय आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर-50 विमल शर्मा पहुंच गए। आरोप है कि विमल शर्मा ने आरडब्ल्यूए कर्मचारी पंकज व एक अन्य के साथ मिल कर उसे मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


वहीं विमल शर्मा का कहना है कि सामुदायिक केंद्र में रखे टैंट के सामान को हटाने को लेकर विवाद हुआ। टैंट मालिक और कर्मचारियों ने सामुदायिक केंद्र के कर्मचारी दीपक के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


इसके संबंध में उन्होंने सोमवार को एसएसपी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा है। एफआईआर में लगाए गए आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें