फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी के शक में कर दी हत्या

Tue, 06 May 2014 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के कीर्ति नगर में कारपेंटर हरिशंकर शर्मा (38) की हत्या मोबाइल चोरी करने के शक में की गई थी। हत्या के आरोप में पकड़े गए एक अन्य कारपेंटर निजारुल ने इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन


जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि 2 मई को कीर्ति नगर लक्कड़ मंडी में कीर्ति नगर निवासी हरिशंकर की हत्या कर दी गई थी। मूलत: कुशीनगर के मथियालम गांव का रहने वाला हरिशंकर कारपेंटर था।

जांच में पता चला कि हरिशंकर की एक अन्य कारपेंटर निजारुल अली से मारपीट हुई थी। पुलिस ने निजारुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने बताया कि हरिशंकर ने उसके कमरे से मोबाइल ले जाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


15 दिन पहले भी उसका मोबाइल चोरी हो गया था। उसे हरिशंकर पर चोरी करने का शक था। उसने दोस्तों के साथ उसकी पिटाई की और अचेत हो जाने पर बाहर पिलर के पास फेंक दिया।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया है। निजारुल मूलत: अमरोहा के भीकनपुर मोंधा गांव का रहने वाला है और कीर्ति नगर की एक दुकान में कारपेंटर है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें