फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बहला-फुसलाकर किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार

Thu, 19 May 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
रेप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शहर के बीटा-2 से किशोरी को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने के बाद चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। हालांकि मामले में कासना पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इसे एक युवक के साथ किशोरी के प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में सेक्टर में 15 वर्षीय किशोरी अपने परिजनों के साथ रह रही है।

वह ग्रेटर नोएडा में ही एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। घर के सामने नॉलेज पार्क स्थित कॉलेजों में पढ़ने वाले राजा समेत चार युवक रहते हैं। सप्ताह भर पहले चारों यहां से घर शिफ्ट कर दिल्ली के शाहदरा में शिफ्ट हो गए थे।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया है कि सोमवार को किशोरी स्कूल से घर आ रही थी। इस दौरान चारों युवकों ने उसे घर छोड़ने के लिए अपनी कार में बैठा लिया और बहला फुसलाकर दिल्ली स्थित एक घर में ले गए। यहां चारों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

परिजनों की शिकायत पर उसे शाहदरा से बरामद करके आरोपी राजा को जेल भेज दिया गया है। वहीं कासना थाना प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि किशोरी का आरोपी युवक के साथ प्रेम संबंध था और वह उसके साथ अपनी मर्जी से गई थी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें