फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर लूट ली कार

Tue, 04 Apr 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीबाग इलाके में बाइक सवार चार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक युवक से कार लूट ली। घटना के समय पीड़ित कार को घर से कुछ दूरी पर पार्क कर रहा था। आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल भी छीन लिया। पीड़ित की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सचिन सिंघल (35) सपरिवार ऋषि नगर रानीबाग में रहता है। रविवार रात वह अपनी आई-20 कार घर के नजदीक कैप्टन सतीश मार्ग स्थित पुलिस पिकेट के पास पार्क कर रहा था। कार पार्क करने में चौकीदार सुल्तान उसकी मदद कर रहा था।

इसी दौरान स्पोर्ट्स बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक नीचे उतरकर सुल्तान से एम ब्लॉक का रास्ता पूछने लगा, जबकि दूसरा बाइक लेकर आगे बढ़ गया।

कुछ देर बाद बाइक चला रहा युवक दो अन्य युवकों के साथ वहां पहुंचा। पहले से मौजूद युवक ने पिस्टल निकालकर सचिन की कनपटी पर लगा दी। वहीं, बाइक पर बैठे दोनों युवकों ने भी पिस्टल निकालकर सचिन और सुल्तान को दिखाई और जेब से दो मोबाइल व कार की चाबी निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दो बदमाश कार लेकर और दो बाइक से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित ने पुलिस को दो बदमाशों का हुलिया बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें