क्रेडिट कार्ड के क्लोन कार्ड से खरीदारी करते पकड़ा गया नाइजीरियन।
- फोटो : अमर उजाला
नाइजीरिया के घाना से एक युवक बिजनेस वीजा पर भारत आया और गुड़गांव के एंबियंस मॉल से क्रेडिट कार्ड के क्लोन से तीन आईफोन-6 खरीद रहा था। शोरूम की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
उसे अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, नाइजीरिया का पीटर जॉनसन सोमवार शाम एंबियंस मॉल में मोबाइल शोरूम सोनी सेंटर पर आईफोन खरीदने के लिए पहुंचा।
यहां उसने तीन आईफोन मोबाइल पसंद करने के बाद उनका भुगतान क्रेडिट कार्ड से किया। पेमेंट होने के बाद मोबाइल शोरूम पर फोन आया कि जिस क्रेडिट कार्ड से मोबाइल खरीद का भुगतान किया गया है, वह क्रेडिट कार्ड का क्लोन है। शोरूम कर्मचारी ने पीटर को बहाने से बातों में उलझाकर शोरूम में ही बैठा लिया। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।