फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी प्लॉट दिखाकर हड़प लिए 6 लाख , पीड़ित कब्जा लेने पहुंचा तो असली प्लॉट मालिकों ने भगा दिया

Sun, 04 Mar 2018 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : indian express
विज्ञापन

नोएडा के फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी गांव में एक व्यक्ति ने किसी अन्य व्यक्ति का प्लॉट और रजिस्ट्री दिखाकर 6 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित कब्जा लेने पहुंचा तो प्लॉट मालिकों ने भगा दिया। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलत: बिहार निवासी सागर परिवार के साथ छिजारसी में किराये पर रहते हैं और एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने अपना पीएफ और किसी दोस्त से रुपये उधार लेकर 70 वर्गगज प्लाट का छिजारसी में ही रहने वाले अंकुर से 10 लाख रुपये में सौदा किया था। पीड़ित ने दो लाख रुपये बयाना के तौर पर दिए थे और 4 लाख रुपये अन्य दे दिए।

इसके बाद पीड़ित को रजिस्ट्री करने का समय दिया गया था। मगर इसी बीच पीड़ित प्लॉट पर गया और लोगों से कहा कि मैने खरीद लिया है। आसपास के लोग मौके पर आ गए। 
विज्ञापन

उनमें प्लॉट का असली मालिक भी था। उसने सागर को बताया कि किसी ने गलत तरीके से उसे प्लॉट बेच दिया है।

 पीड़ित ने रजिस्ट्री की फोटोकॉपी से मिलान किया तो पता चला कि प्लाट का फर्जी नंबर दिखाकर धोखा दिया गया है। जबकि जिस प्लाट की रजिस्ट्री थी उस पर तो मकान बना हुआ है। पीड़ित ने फेज थ्री कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें