फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर गैंगरेप : फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, कोताही बरतने वाले अफसर भेजे जाएंगे जेल

Wed, 10 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने कहा है कि बुलंदशहर गैंगरेप के आरोपियों का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा। उनके खिलाफ रासुका लगाई जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम जनता के लिए काम करते हैं। पुलिस, प्रशासन को 15 दिन की मोहलत और दी गई है। कोताही बरतने पर अफसर जेल भी भेजे जा सकते हैं।

सिंघल ने बताया कि गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन उसे जल्द और सख्त सजा मिले इसके लिए मुख्यमंत्री चाहते हैं कि केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो। 
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ लगाई जाएगी रासुका

बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
इस बारे में आदेश संबधित अफसरों को दे दिए गए हैं। सिंघल ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी केस में एसएसपी से लेकर सिपाही तक एक साथ सस्पेंड किए गए हैं।

मुख्य सचिव ने कहा कि सूबे में नौकरशाही को जवाबदेह बनाया जा रहा है। फिलहाल सभी डीएम और एसएसपी को 15 दिन की मोहलत दी गई है कि वे सरकार की हर योजना चाहे वह विकास की हो या फिर कानून व्यवस्था में सुधार की, उसमें फर्क दिखाएं।

15 दिन के बाद समीक्षा की जाएगी। सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। दीपक सिंघल का साफ कहना है कि अफसरों को सरकार की मंशा के मुताबिक तय वक्त में रिजल्ट देना होगा। अगर उसमें लापरवाही सामने आती है तब ऐसे अफसरों को जेल भेजने में भी कोताही नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें