जाफरपुर कलां के झुलझुली गांव में बिजली चोरी रोकने गई बीएसईएस की इंफोर्समेंट टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। बचने के लिए टीम कार पर सवार होकर भागने लगी। बाइक सवार कुछ युवकों ने कार का पीछा किया।
विज्ञापन
2 of 5
engineer died in attack
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को द्वारका के वेंकटेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
दिल्ली के जाफरपुर कलां ईलाके में हुए हादसे में मृतक अभिमन्यु(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, मृत इंजीनियर की पहचान अभिमन्यु सिंह (32) के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान भीम सिंह नेगी, योगेंद्र यादव, शाहरुख व कार चालक वसीम के रूप में की गई।
4 of 5
engineer died in attack
- फोटो : अमर उजाला
सुभाष नगर स्थित बीएसईएस कार्यालय से तीन गाड़ियों में सवार होकर इंफोर्समेंट टीम सुबह 11 बजे झुलझुली गांव पहुंची। गांव में पहुंचने के बाद टीम ने छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ युवक उग्र हो गए और लोगों को भड़काने लगे। लोगों के हमला करने पर टीम में शामिल कर्मचारी अपनी-अपनी कार में सवार होकर भागने लगे। इनका गांव के युवकों ने पीछा करना शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि वैगनआर पर एक बुलेट सवार युवक ने हमला कर दिया। जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस व बीएसईएस की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को निकालकर राव तुलाराम अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सहायक इंजीनियर अभिमन्यु को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों को निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।