फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन में रह रही युवती को तड़पा-तड़पाकर मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
इस खौफनाक घटना के घटनास्थल देखने से प्रतीत होता है कि मरने से पहले रूबी कातिलों से जूझी थी। ऐसा लग रहा है कि पहले उस युवती को तख्त पर मारने की कोशिश की गई, वह भिड़ गई तो उसे जमीन पर गिराकर उस पर चाकू से वार किए गए।
विज्ञापन


गाजियाबाद के मसूरी स्थित न्यू मुगल गार्डन में शुक्रवार दिनदहाड़े रूबी (25) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वह कालोनी में 15 दिन से कथित पति फैज मलिक के लिव इन में रह रही थी।

पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है। रूबी की गर्दन और पेट पर चाकुओं से वार किए गये थे। एसएचओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे मोहल्ले के दो किशोरों शहजाद और सगीर ने मोपेड सवार बुजुर्ग और युवक को रूबी के घर में जाते हुए देखा।
विज्ञापन

क्या वो बुजुर्ग है हत्यारा?

युवक दीवार फांदकर घर में घुसा था। अंदर जाकर उसने गेट खोला, तब बुजुर्ग घर में दाखिल हुआ। दोनों किशोर भी घर में घुसने लगे उन्होंने दोनों को भगा दिया। करीब आधे घंटे बाद बुजुर्ग और युवक को मोपेड पर हड़बड़ी में जाते हुए देखा गया।

युवक की जींस पर खून था। इसके बाद मोहल्लेवालों ने रूबी की लाश पड़ी देखी। शाम 4:45 बजे पुलिस को सूचना दी गई।

एसएचओ ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि फैज डासना का रहने वाला है। रूबी की पहली गाजियाबाद में शादी हुई थी। उसके बच्चे भी हैं। लेकिन उसका पति कौन है, तलाक हुआ या नहीं, ये पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

पति कहां है, क्यों नहीं आ रहा सामने?

फैज और रूबी करीब छह माह से इसी मोहल्ले में रह रहे थे। जिस मकान में वारदात हुई वह दिल्ली निवासी आसिफ का है, ये यहां 15 दिन पहले ही शिफ्ट हुए थे। फैज मीट फैक्ट्री में नौकरी करता है।

वह देर रात तक घर नहीं आया था। पुलिस ने फोन पर बात की तो उसने बताया कि वह नोएडा में है। रूबी की हत्या के बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया।

फैज के परिजनों पर संदेह
एसएचओ ने बताया कि छानबीन में ये भी पता चला है कि फैज के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी, लेकिन वह तैयार नहीं था। उसका कहना था कि वह रूबी से कोर्ट मैरिज कर चुका है। फैज के पिता और भाई पर संदेह है। जांच जारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें