फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने लिव इन पार्टनर की हत्या कर लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात

Tue, 27 Nov 2018 07:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महरौली के छत्तरपुर इलाके में युवक-युवती का शव मिलने के मामले कई खुलासे हुए हैं। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला है कि युवक अविषेक मंडल (27) ने आइसना (23) की बेवफाई के चलते उसकी हत्या की। बाद में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को दोनों के शव सोमवार रात बरामद हुए थे। 

विज्ञापन


जांच में पता चला है कि दोनों कुछ समय से लिव इन रिलेशन में रहे थे। युवक अभिषेक मंडल जून महीने में युवती को छोड़कर चला गया था। वह सोमवार को छत्तरपुर में युवती के पास लौटा और घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस को अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है। 
  
पुलिस के अनुसार अविषेक मंडल व आइसना (23) दोनों  पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। कोलकाता में एक साथ पढ़ते थे, तभी से दोनों में दोस्ती थी। वे इस वर्ष की शुरूआत में दिल्ली आए थे और बी-13ए सुमन कॉलोनी छत्तरपुर में किराए पर रहते थे।  
विज्ञापन


आसाइना ग्रॉफिक्स डिजाइनर थी। उसने नेहरू प्लेस में काम करना शुरू किया था। अविषेक डिजिटल मार्केट में काम करता था। दोनों में आए दिन झगड़ा होता था। इस कारण जून महीने में अविषेक युवती को छोड़कर चला गया। वह कहां गया किसी को पता नहीं था। 

विज्ञापन

ऑफिस नहीं पहुंचने पर दोस्त ने शुरू की खोजबीन

सोमवार को सुबह वह छत्तरपुर युवती के पास आया। उसने युवती से बात की और कुछ खाया-पीया। इसके बाद झगड़ा होने पर उसने रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से आइसना की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद अविषेक ने पंखे से चुन्नी के जरिए फांसी लगा ली। 

आइसना जब ऑफिस नहीं पहुंची तो उसकी सहेली ने मकान मालकिन को फोन कर पूछा। मकान मालकिन ने मकान बंद होने की बात कही। इसके बाद सहेली घर पहुंची तो काफी थपथपाने पर दरवाजा नहीं खुला। उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। आइसना कमरे में रखी अलमारी के पास मृत पड़ी थी। उसकी गर्दन काटी हुई थी। पूरे कमरे में खून बिखरा हुआ था। अविषेक ने पंखे से चुन्नी के जरिए फांसी लगा चुका था। 

पुलिस को अंग्रेजी मे लिखा सुसाइड नोट मिला
पुलिस को मौके से अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि वह आइसना से बहुत प्यार करता था। अब वह खुदकुशी कर रहा है। उसने सुसाइड नोट में परिजन समेत किसी को कुछ नहीं लिखा है। नोट में ये भी लिखा है कि आसइना का उससे कोई भावनात्मक लगाव नहीं था। वह नए-एन लड़कों से दोस्ती करती थी।  

युवती के शव का हुआ पोस्टमार्टम  
परिजनों के नहीं पहुंचने की वजह से अविषेक मंडल के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस का कहना है कि  परिजनों के आने के बाद ही युवक के शव का पोस्टमार्टम होगा। आइसना के परिजन आ गए थे। पुलिस ने आइसना के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों नका सौंप दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें