फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता तेवतिया की हालत नाजुक, हमले में हरियाणा के शूटर गैंग पर शक

Sat, 13 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
अस्पताल में तेवतिया के समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फोर्टिस अस्पताल में भर्ती भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया के लिए अगले 48 घंटे अहम हैं। कई गोलियां लगने से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। तेवतिया अभी आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को उनकी एक  और सर्जरी की जाएगी।  फोर्टिस ने दोपहर 3:15 बजे पर तेवतिया का मेडिकल बुलेटिन जारी किया। सीनियर कंसलटेंट कार्डियक सर्जन डॉ. वैभव मिश्रा ने बताया कि मरीज के शरीर में कई बुलेट के घाव मिले हैं। 

उनकी शुक्रवार की देर रात को मेजर सर्जरी की गई जिसमें उनकी हाथ की नसों को दोबारा से जोड़ा गया। उसके बाद हड्डी को फिक्स किया गया। अभी वे आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम

teotia - फोटो : अमर उजाला
उनकी स्थिति स्थिर है, लेकिन चिंताजनक है। 48 घंटे तक नजर रखी जाएगी। शनिवार को उनकी एक और सर्जरी की जाएगी। अस्पताल के जोनल डायरेक्टर गगन सहगल ने कहा कि एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम मरीज पर नजर रखी रही है। 

हम लोग बेस्ट ट्रीटमेंट दे रहे हैं। हालांकि, जब डॉक्टर से पूछा गया कि तेवतिया को कितनी बुलेट लगी हैं तो उन्होंने बताने से इनकार कर दिया। भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया और चार गनर समेत छह लोगों पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस का शक हरियाणा के शार्प शूटर गैंग पर है।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने हरियाणा पुलिस से जानकारी लेनी भी शुरू कर दी है। बदमाशों की बरामद फॉर्च्यूनर कार पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी मिली है जबकि इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर कार गुड़गांव की एक प्राइवेट कंपनी के नाम रजिस्टर्ड मिली है। 
विज्ञापन

मोहम्मदपुर कदीम से बरामद हुई फॉर्च्यूनर

teotia - फोटो : अमर उजाला
एसपीआरए राकेश पांडेय ने बताया कि हमले में शामिल फॉर्च्यूनर कार शुक्रवार सुबह सात बजे निवाड़ी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कदीम गांव मार्ग पर लावारिस खड़ी मिली।

कार पर यूके 08 एम 6666 नंबर प्लेट थी। पुलिस ने जांच की तो यह नंबर हरिद्वार की एक स्वीफ्ट डिजायर कार का निकला। इसके बाद इंजन और चेसिस नंबर से जानकारी करने पर पता चला कि कार गुड़गांव की हाइड्रोबथ रोमक मार्केट जी प्राइवेट लिमिटेड के नाम रजिस्टर्ड है, जो वर्ष 2009 में रजिस्टर्ड थी। 

बताया जाता है कि हरियाणा में कई शार्प शूटर गैंग हैं। पुलिस की कई टीमों को गुड़गांव भेजा गया है। एसपीआरए ने बताया कि इसके अलावा बागपत, बड़ौत, मुरादनगर, गौतमबुद्धनगर में शूटर गैंग की जानकारी हासिल कर पुलिस सुराग लगाने में जुटी है। 

हमले में प्रोफेशनल गैंग शामिल: एडीजी
इस हमले में प्रोफेशनल गैंग के शामिल होने की आशंका है। हमले से पूर्व रेकी की गई थी और हमलावर पल-पल की जानकारी ले रहे थे। हमलावरों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। महिला कांस्टेबल समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा। -दलजीत सिंह एडीजी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें