फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा : महिलाओं का आमरण अनशन दूसरे दिन भी रहा जारी 

Mon, 03 Oct 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Bisahada - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जान मोहम्मद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिसाहड़ा के मंदिर पर महिलाओं का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशन के समर्थन में गांव की कई और महिलाएं भी शामिल हो गई हैं। 
विज्ञापन


साथ ही कई सामाजिक संगठन भी इनके समर्थन में आ गए हैं। इकलाख हत्याकांड के आरोपी युवकों के परिवार की 12 महिलाओं ने तीन दिन धरना देने के बाद शनिवार से आमरण अनशन शुरू किया है। 

अनशन पर बैठी महिलाएं गोहत्या के आरोपी जान मोहम्मद की गिरफ्तारी कराने की मांग कर रही हैं। अनशन का नेतृत्व कर रहीं साध्वी ने कहा कि मंदिर का शुद्धिकरण करने के बाद मंदिर परिसर में हवन का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


वहीं, दादरी के अपना अधिकार सामाजिक संगठन के अध्यक्ष अभिषेक मेत्रैय, सचिन, निखिल, विक्रांत, किरनपाल के साथ पहुंचे। गोरक्षा हिंदू दल के अध्यक्ष वेद नागर, भाजपा नेता सुंदर राणा, शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र राजा ने भी पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें