बिसाहड़ा में गोहत्या मामले में इकलाख समेत सात परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की प्रतिलिपि शनिवार को ग्रामीणों को मिल गई।
इसके बाद गांव में पहुंचकर ग्रामीणों ने बैठक करके न्यायालय की सराहना की। ग्रामीणों ने ऐलान किया कि जब तक गोहत्या के आरोपियों को सजा नहीं मिलेगी लड़ाई जारी रहेगी।
बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एकतरफा कार्रवाई की थी जो न्याय संगत नहीं थी।
सपा सरकार को बर्खास्त करने के लिए बनेगी रणनीति
बिसाहड़ा कांड
- फोटो : अमर उजाला
सौतेला व्यवहार करने वाली सपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। गोहत्या करने वालों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।
इसके लिए न्यायालय में किसी भी हद तक पैरवी करने से ग्रामीण पीछे नहीं रहेंगे। आरोपी विशाल के पिता संजय राणा ने कहा कि निर्दोषों जेल भेजना गलत था।
अब गो हत्यारों की कार्रवाई में पुलिस ने सौतेला व्यवहार किया तो न्यायालय की शरण में जाने को मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में सूरजपाल, छुट्टन, हरीओम, महेश, पप्पू, राजपाल, प्रवीन बीडीसी आदि लोग मौजूद रहे।