फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से अनशन पर बिसाहड़ा की महिलाएं, एक साल बाद खुला मंदिर का ताला

Sat, 01 Oct 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जान मोहम्मद की गिरफ्तारी की मांग पर बिसाहड़ा मंदिर के परिसर में साध्वी हर सिद्धि गिरी के नेतृत्व में महिलाएं शुक्रवार को भी धरने पर बैठी रहीं। महिलाओं ने शनिवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


बिसाहड़ा गांव की महिलाएं तीन दिन से धरना दे रही हैं। मंदिर पर चल रहे धरने में शामिल होने वाली महिलाओं की संख्या भी बढ़ गई है। सुबह 11 बजे से 4 बजे तक धरना जारी रहा। 

शुक्रवार को 60 से अधिक महिलाएं धरने में शामिल हुईं। साध्वी हर सिद्धि गिरी ने बताया कि शनिवार की सुबह  गोमूत्र व गंगाजल से मंदिर प्रांगण को मंत्रों से शुद्ध किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित 15 परिवार की महिलाएं अनशन पर बैठेंगी। अनशन से पहले नवरात्र को ध्यान में रखते हुए माता की ज्योत जलाने के बाद महिलाएं मंदिर परिसर में अनशन करेंगी।

गांव की अन्य महिलाएं भी धरना देंगी। वहीं, एक साल से पुजारी के बंद कमरे का ताला खुल गया है। घटना के बाद बिसाहड़ा के शिव मंदिर से पुजारी के चले जाने के बाद कमरा बंद था। शुक्रवार को साध्वी ने ग्रामीणों से सफाई कराई। सुबह शाम आरती-भजन के लिए मंदिर के माइक को भी दुरुस्त कराया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें