फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार रुपये से भरा बैग झपट लिया

Thu, 06 Feb 2014 05:14 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-दो बाईपास इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक दुकानदार का 50 हजार रुपये से भरा बैग झपट लिया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


आजाद की बल्लभगढ़ के सेक्टर-दो बाईपास इलाके में कबाड़ की दुकान है। वह मूलरूप से मेरठ का निवासी है। आजाद के मुताबिक, चार फरवरी को उसे अपने भाई के साथ किसी काम से जाना था।

उसने भाई को दुकान पर बुलाया, इस दौरान आजाद ने एक बैग में 50 हजार रुपये रखे और दुकान से बाहर आकर भाई का इंतजार करने लगा।

इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास आकर रुके और कुछ जानकारी लेने लगे। इसी बीच पीछे बैठे युवक ने अचानक उसके हाथ से बैग झपट लिया और फरार हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें