फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बदमाशों ने सुबह-सुबह स्कूल बस के ड्राइवर को मारी गोली, बच्चे को किया अगवा

Thu, 25 Jan 2018 10:42 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली से सनसनीखेज खबर आई है। बाइक सवार बदमाशों ने एक स्कूल बस के ड्राइवर को गोली मारकर एक बच्चे का अपहरण कर लिया। 
विज्ञापन


घटना राजधानी दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में हुई। विवेकानंद स्कूल की बस छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बस को रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने ड्राइवर की गोली मार दी और बच्चे का अपहरण कर ले गए।  बताया जा रहा है कि जिस छात्र का अपहरण हुआ है वह नर्सरी क्लास का स्टूडेंट है। उसका नाम रेहान गुप्ता बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक छात्र अपनी बहन के साथ सुबह करीब 7.30 बजे बस में सवार हुआ था। स्कूल बस में करीब 20 बच्चे थे। अपहरण की सूचना पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की है, अभी तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें