फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में आई महिला से बाइकर्स ने चेन लूटी

Wed, 03 Dec 2014 01:13 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शालीमार गार्डन 80 फीट रोड पर मंगलवार शाम को बाइक सवार बदमाशों ने दिल्ली निवासी महिला से चेन लूट ली। महिला शादी समारोह में शामिल होने यहां आई थी। सड़क पार करने के दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


दिल्ली के द्वारका मोड़ निवासी सरला सूरी मंगलवार को पति चमनलाल के साथ शालीमार गार्डन गायत्री भवन में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थीं।

महिला के पति ने गायत्री भवन के सामने गाड़ी पार्क की। वह दोनों सड़क पार कर भवन की ओर जा रहे थे, तभी अचानक सड़क पर बाइक सवार दो बदमाश आए और महिला झपटा मार कर चेन लूट ली।
विज्ञापन


गायत्री भवन के बाहर खड़े कुछ युवकों ने बदमाशों का पीछा भी किया। परंतु बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया और भोपुरा की ओर भाग गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें