फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते आईफोन के नाम पर करोड़ों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिष्ठित कंपनी एप्पल के कई मॉडल बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


गुड़गांव का एक शख्स दिल्ली-गुड़गांव में कई मोबाइल डीलरों को सस्ते दामों पर आईफोन उपलब्ध कराने का लालच देकर करीब चार करोड़ का चूना लगा फरार हो गया।

ठगी का अहसास होने के बाद दिल्ली के एक व्यापारी ने आरोपी और उसके साथी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

फर्म से सप्लाई करता था फोन

जानकारी के अनुसार सुखराली सेक्टर-17 में रहने वाले अमित जैन ने दिल्ली और गुड़गांव के कई मोबाइल डीलरों से संपर्क किया। जिसमें उसने आईफोन के विभिन्न मॉडल (एस-4, एस-5, अन्य) को बाजार भाव से कम दाम में बेचने का लालच दिया।

जिसमें कई डीलर उसके झांसे में आ गया। बताया जा रहा है इस दौरान उसने जेनन सेल्स कॉरपोरेशन नामक फर्म से डीलरों को सप्लाई करता था।

जिसमें उसने निखिल नाम के युवक को भी साथ में लगा रखा था। जिसमें वह डीलरों से मोबाइल की सप्लाई के बाद उनसे पेमेंट लेता था। जिसे डीलर उससे जुड़ गए थे। बाजार भाव से कम दाम में आईफोन मिलने से डीलर भी लगातार उससे मोबाइल खरीद रहे थे।
विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कई डीलरों का विश्वास जीतने के बाद आरोपी ने कई डीलरों से मोबाइल के ऑर्डर लेकर तीन करोड़ 95 लाख रुपये का पेमेंट इकट्ठा कर फरार हो गया। कई दिनों तक अमित का फोन बंद आने के बाद डीलरों ने उसे खोजना शुरु कर दिया।

पुलिस के अनुसार इस संबंध में दिल्ली के रजौरी गार्डन निवासी करण गुप्ता की शिकायत पर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में मामले की जांच पड़ताल की गई जिसमें मामला सही पाया गया।

इसी आधार पर सेक्टर-18 थाना पुलिस ने आरोपी अमित जैन और निखिल अग्रवाल के खिलाफ आईपीसी 406 और 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे सेक्टर-18 थाना पुलिस के पीएसआई देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरु कर दी गई है जिसमें आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें