फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोली बच्ची-जिसने की ‘गंदी बात’ उसका घर बता दूंगी

Tue, 09 Sep 2014 01:20 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथी कक्षा की छात्रा से रेप के मामले में अभी पसोपेश जारी है। अस्पताल में भर्ती बच्ची सोमवार को डिस्चार्ज होकर घर चली गई है।
विज्ञापन


एसएचओ मसूरी ने बताया कि पुलिस ने बच्ची के बयान लिए हैं, उसका कहना है कि जिसने उसके साथ ‘गंदी बात’ की थी, वह उसका घर जानती है। पुलिस मंगलवार को बच्ची को लेकर छानबीन करने जाएगी।

एसएचओ वीरेंद्र यादव का कहना है कि अभी तक की छानबीन में यह बात छनकर आई है कि बच्ची केसाथ रेप करने वाला वह बच्चा नहीं हो सकता, जिसके खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बच्चा महज 7-8 साल का है। वह दूसरी कक्षा में पढ़ता है। जिस तरह की हैवानियत बच्ची से हुई है, वह किसी बड़े लड़के की हरकत लगती है।

बच्ची कई बार बयान बदल चुकी है। अब वह आरोपी का घर बताने को कह रही है। जांच जारी है।

बता दें कि पिछले मंगलवार को चौथी क्लास की आठ वर्षीय छात्रा से रेप का मामला प्रकाश में आया था। बच्ची और उसके परिजनों का आरोप था कि उसी की क्लास के छात्र ने स्कूल में रेप किया।

जांच में आरोपी सात-आठ साल का दूसरी क्लास का छात्र निकला। घटना 27 या 28 जुलाई की बताई जा रही है।

बच्ची के प्राइवेट पार्ट और पेट में दर्द होने पर घटना का पता चला था। इस बाबत मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें