फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को बंधक बनाकर बुरी तरह की मारपीट और लूट ली बकरियां

Mon, 09 May 2016 03:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बकरियों की लूट - फोटो : अनिल कुमार
विज्ञापन
अब तक आपने कार, बाइक, कैश या जेवरात लूट के मामले सुन होंगे, लेकिन लेकिन बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में बकरियां लूटने का मामला सामने आया है। खेत में बकरी चरा रहे 10वीं के छात्र को बंधक बनाकर बदमाशों ने 18 बकरियां लूट लीं।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने छात्र के हाथ-पैर बांधकर डंडे से बुरी तरह पीटा और मोबाइल फोन व बकरियां लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने किसी तरह मुक्त होकर मामले की सूचना परिजन और पुलिस को दी। छानबीन के बाद कंझावला थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर बकरियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित रोहित (18) परिवार के साथ गांव चांदपुर कंझावला में रहता है। शनिवार दोपहर को गांव के खेत में बकरियां चरा रहा था। धूप तेज होने की वजह से रोहित खेत के पास ही एक पेड़ के नीचे बैठ गया। कुछ देर बाद तीन लड़के वहां पहुंचे। आरोपियों ने आते ही रोहित को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उसके हाथ-पैर बांधकर डंडे से पीटने लगे। फिर मोबाइल फोन व 18 बकरियां लेकर चलते बने। बाद में पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें