फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहें सावधान! आप भी बन सकते हैं शिकार, मोबाइल सिम बंद करने का मैसेज भेजकर लाखों की धोखाधड़ी

Thu, 10 May 2018 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन

गुरुग्राम में मोबाइल सिम बंद करने का मैसेज भेजकर सिम नंबर लेने व डुप्लीकेट सिम जारी करवाकर बैंक खाते से 5 लाख रुपये निकालने का मामला मंगलवार को साइबर थाना पुलिस ने दर्ज किया है। नए सिम के जरिए आरोपी ने एटीएम कार्ड, नेटबैंकिंग व अन्य आईडी के पासवर्ड बदलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुरेश कुमार ने शिकायत में कहा कि उनके मोबाइल पर 28 अप्रैल को फोन पर 24 घंटे के लिए सिम अपडेट होने की बात कहकर सिम नंबर का मैसेज मंगवा लिया गया। साथ ही कोई दूसरा नंबर भी मांगा गया। थोड़ी देर बाद बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर बंद हो गया। अगले दिन भी उनका मोबाइल चालू नहीं हुआ।

जब 30 अप्रैल को वह एटीएम से रुपये निकालने गए तो पता लगा कि उनका कार्ड ब्लॉक है। 1 मई को वह नेट बैंकिंग भी लॉगिन नहीं कर पाए। कस्टमर केयर से जानकारी लेने पर पता लगा कि नेटबैंकिंग के 12 ट्रांजेक्शन के जरिये खाते से 5 लाख रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन


साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

यूं बरतें सावधानी

sim card
- किसी को भी अपने आधार नंबर, सिमकार्ड की जानकारी न दें।
- बैंक अकाउंट की जानकारी किसी को भी न दें।

- यदि मोबाइल पर स्वत: ही कोई ओटीपी कोड आए और इसके बारे में कोई फोन कर पूछे तो भी यह पासवर्ड न बताएं।
- अपनी निजी जानकारी किसी से भी सांझा न करें। 

- बैंक किसी से भी फोन पर खाता, आधार संबंधी जानकारी नहीं लेता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें