फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 21 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका सीआईए पुलिस ने शहर के तिजारा नाके से रात्रि में गस्त के दौरान प्रतिबंधित मवेशियों से भरे एक ट्रक को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन


उन्हें ले जा रहे लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

फिरोजपुर झिरका सीआईए पुलिस के प्रभारी एसआई बशीर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार रात सीआईए पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तिजारा मार्ग की ओर से एक वाहन में प्रतिबंधित मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने एक टीम गठित कर तिजारा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान तिजारा मार्ग की ओर से आए एक एलपी ट्रक को रुकने का इशारा किया गया। ट्रक चालक ने वाहन को नहीं रोका।
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने वाहन का पीछा कर वाहन को काबू में ले लिया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर पशु तस्कर भागने में सफल हो गए। सभी मवेशियों को गोशाला में भेजा गया है।

जांच अधिकारी एवं सीआईए प्रभारी बशीर खान ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही इस मामले से जुडे़
आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें