फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचर टायर का झांसा दे उड़ाया बैग, महिला के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाश को दबोचा 

Sat, 22 Jul 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नोएडा के लिए भी 


अमर उजाला ब्यूरो       
नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीरी गेट इलाके में पंचर बनाने का झांसा देकर बदमाशों ने निजी कंपनी की महिला अधिकारी का बैग चुरा लिया। बैग में नकदी और गहने के अलावा अन्य जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन


पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दो बदमाश भागने में कामयाब हो गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, स्वेता(36) अपने परिवार के साथ जसोला में रहती है।

वह नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में फाइनेंस एंड अकाउंट हेड है। बृहस्पतिवार को वह कार से तीस हजारी जा रही थी। कश्मीरी गेट फ्लाईओवर पर उसकी कार का टायर पंचर हो गया। स्वेता ने अपने भाई को फोन कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बातचीत के बाद टायर बदलने लगा। लेकिन वह टायर नहीं बदल पाया। युवक ने स्वेता से कहा कि वह अपने दोस्तों को बुलाकर लाता है। कुछ देर बाद दो अन्य युवक के साथ वह आ गया। उन लोगों ने डिग्गी से जैक निकाला।

इसी दौरान स्वेता ने देखा कि युवक के साथ आए दोनों युवक बैग लेकर भाग रहे हैं। स्वेता ने शोर मचाया तो युवक भी वहां से भागने लगा। शोर सुनकर लोगों ने भाग रहे युवक को दबोच लिया। उसकी पहचान दयालपुर निवासी तरुण के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें