फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या, घर में मिली लाश

Wed, 27 Jul 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
बेगमपुर इलाके में मंगलवार सुबह एक ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, राम सिंह (39) बेगमपुर के जैन नगर में रहता था। वह पेशे से ऑटो चालक था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे किसी ने पुलिस को सूचना दी कि राम सिंह की उसके घर में हत्या कर दी गई है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि रामसिंह की गला रेतकर हत्या की गई है। साथ ही उसके सिर पर किसी भारी हथियार से वार किया गया है।

घर का सामान ठीक ठाक होने की वजह से पुलिस ने लूटपाट से इनकार किया है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि कुछ माह पहले राम सिंह की पत्नी की मौत हो गई थी। उसके बाद से वह अकेले रहता था। पुलिस को आशंका है कि रंजिश की वजह से उसकी हत्या की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें