दिल्ली निवासी एक महिला को ऑटो चालक को सही से ड्राइविंग करने की हिदायत देना भारी पड़ गया। बृहस्पतिवार दिनदहाडे़ ऑटो चालक ने स्टेडियम के गेट के पास ही अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ कर डाली।
शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और चालक को पकड़कर धुन डाला। पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन आरोपी पीड़ित महिला के पैरों में गिरकर माफी मांगने लगा, तो उसे छोड़ दिया गया।
दिल्ली निवासी एक महिला किसी काम से नोएडा आई थी। वह स्पाइस मॉल से निकलकर ऑटो के इंतजार में स्टेडियम के गेट तक पहुंच गई। इसी दौरान एक ऑटो चालक महिला के बराबर से सटाकर ले गया।
महिला ऑटो की चपेट में आने से बाल-बाल बची, तो उसने उसे सही से ऑटो चलाने की नसीहत दे डाली। इस पर चालक ने ऑटो रोका और महिला से अभद्रता करने लगा। चालक ने महिला के साथ छेड़छाड़ भी कर डाली।