फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिलाकर लूटता था सवारियां

Fri, 07 Mar 2014 03:14 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के केशवपुरम थाने की शांति नगर चौकी पुलिस ने सवारियों को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर लूटने वाले एक ऑटो चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त एन. संबंदन ने बताया कि शांति नगर चौकी इंचार्ज राम मनोहर वाहनों की तलाशी अभियान चला रहे थे।

इसी दौरान उन्हें पता चला कि नई दिल्ली से सवारी लेकर चले एक ऑटो चालक ने नशीला पदार्थ खिलाकर सवारियों को लूट लिया है। कुछ देर बाद पुलिस ने एक ऑटो इंद्रलोक की ओर से आते हुए देखा।

यह भी पढ़ें: प्लॉट नहीं मिला तो कर दी बहू की हत्या

उसमें तीन लोग सवार थे। पुलिस ने उनकी तलाशी ली। उनके पास नशे की गोली, एक फोन और एक बैग मिला। पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

उनके खुलासे के बाद पुलिस ने एक सवारी को अचेतावस्था में सड़क के किनारे पड़ा हुआ बरामद किया। उसकी पहचान सतना मध्यप्रदेश निवासी विश्राम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके होश में आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों की पहचान रामचंदर निवासी बहराइच (ऑटो चालक), रफीक और रहीमुद्दीन निवासी नार्थ दिनाजपुर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक तीनों सीलमपुर झुग्गी में रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें