नवादा गांव में एक युवक ने अपनेे साथी के साथ मिलकर भाभी सेे दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी महिला नवादा गांव में रहती है। उसका पति इलाज के लिए बाहर गया हुआ था।
महिला ने बताया कि मंगलवार रात वह अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उसका देवर अभिषेक अपनेे दोस्त सलीम को लेेकर कमरे में घुस आया। आरोप है कि दोनों ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने इसकी शिकायत डायल 100 पर की।