फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा को लेकर चेकिंग के दौरान दो पुलिसकर्मियों पर हमला  

Tue, 29 Aug 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नार्थ रोहिणी इलाके में डेरा को लेकर चेकिंग के दौरान दो पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। कार में बैठे संदिग्धों से पूछताछ करने पर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची इमरजैंसी रिस्पांस व्हीकल(ईआरवी) पर उपद्रवी ने पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों ने पथराव कर रही दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार कांस्टेबल प्रवीण नार्थ रोहिणी थाना में तैनात है। डेरा सच्चा को लेकर रविवार को प्रवीण अपने सहयोगी कांस्टेबल राकेश के साथ इलाके में बाइक से गश्त कर रहा था। रोहिणी सेक्टर सात के डी पार्क के पास एक कार दिखी। उसमें दो लोग संदिग्ध हालत में बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला व युवक ने पुलिसकर्मियों को धमकाया

दोनों शराब के नशे में थे। प्रवीण ने उनसे पूछताछ की तो दोनों गुस्से से आग बबुला हो गये। प्रवीण ने उनसे गाड़ी के कागजात दिखाने के लिए कहा। इससे भड़के दोनों युवकों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

शोर शराबा सुनकर पास के मकान की छत पर मौजूद दो महिला व एक युवक नीचे उतर कर आए और पुलिसकर्मियों को धमकाने लगे। एक महिला ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पुलिसकर्मियों के कपड़े फाड़ दिए। फिर सभी मिलकर पुलिसकर्मियों की पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह से प्रवीण ने घटना की जानकारी थाने में दी।

थाने से पुलिसकर्मी ईआरवी से मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों को आते देख सभी मकान की छत पर चढ़ गये और पथराव कर दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दो महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें