फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद के घर की कुर्की कराने के प्रयास में पुलिस, तलाश में दबिश जारी

Wed, 11 May 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पुलिस दे रही दबिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दादरी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से दरोगा अख्तर खान की मौत मामले में आरोपी जावेद अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने जावेद समेत फरार आरोपियों के मकानों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए थे।
विज्ञापन


नोटिस में एक माह का समय दिया गया था। समय पूरा होने के बाद कुर्की के आदेश के लिए पुलिस कोर्ट में आवेदन करेगी। बता दें कि पुलिस ने दादरी के नई आबादी मोहल्ले में हथियारों के साथ जावेद सहित कुछ बदमाशों के फुरकान के मकान में होने की सूचना पर वहां दबिश दी थी।

इस दौरान पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से दरोगा अख्तर खान की मौत हो गई थी। मामले में जावेद समेत कई लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में बदमाशों को संरक्षण देने के आरोप में जावेद और उसके कई साथियों के रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर भेज चुकी है, लेकिन अभी जावेद को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


इसके चलते एक मई को कोर्ट के आदेश के बाद दादरी पुलिस ने जावेद और उसके साथियों के मकानों पर नोटिस चस्पा किए थे। नोटिस में एक माह का समय दिया गया था, लेकिन अभी तक जावेद की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

जावेद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि नोटिस की अवधि पूरी होने और गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में न्यायालय से कुर्की के आदेश लिए जाएंगे और इसके बाद संपत्ति कुर्क की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें